उत्तर प्रदेश

देश के पूर्व प्रधानमन्त्री डाक्टर मनमोहन सिंह के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी ज्ञानपुर की एक बैठक कावल गाव के रामलीला मैदान मे आयोजित किया गया जिसमे देश के पूर्व प्रधानमन्त्री डाक्टर मनमोहन सिंह के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित नेताओ ने उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए उनके नीतीयो को आत्मसात करने का संकल्प लिया
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष व ज्ञानपुर विधान सभा के प्रभारी मुशीर इक़बाल ने उनके जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि डाक्टर मनमोहन सिंह ने देश के प्रधान मन्त्री रहते हुए आर्थिक रुप से देश को बहुत मजबूत किया है। उन्होंने देश मे कई ऐतिहासिक एव महत्वपूर्ण योजनाओ को लागू कर देश का विकास किया उनके आर्थिक नीतियो के व्दारा ही देश मे खुशहाली लायी जा सकती है ।
जिला महासचिव व ज्ञानपुर ब्लॉक प्रभारी स्वालेह अंसारी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियो को जन-जन तक पहुचाने के लिए कार्यकर्ताओ को जी जान से मेहनत करने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे ज्ञानपुर विधान सभा के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुरेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि ब्लॉक के कांग्रेस नेताओ को गाव गाव जाकर भाजपा सरकार की गलत नीतियो और नाकामियो से जन समुदाय को जागरूक करना होगा। इस बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष महेश चन्द्र मिश्र ने किया
बैठक मे सर्व श्री जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश्वर दूबे, संतोष उपाध्याय, विमल मालवीय, विजय चौरसिया, मोहम्मद शकील,लाल जी कनौजिया, वेद प्रकाश मिश्र, धीरज मिश्र, रफीक अहमद, संजय मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top