उत्तर प्रदेश

247 जोडों का विवाह, मुख्यमंत्री सामूहिक योजनान्तर्गत हुआ सम्पन्न’

जनपद के समस्त विकास खण्ड/नगरीय निकायों के अन्तर्गत कुल 247 जोडों का विवाह, मुख्यमंत्री सामूहिक योजनान्तर्गत हुआ सम्पन्न’

’मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत कुल 247 जोड़ों का हुआ पाणिग्रहण संस्कार/शुभ विवाह’

मा0 जनप्रतिनिधियों, सीडीओ व अधिकारियों द्वारा उपस्थित होकर वर-वधू दिया गया आर्शीवचन व उपहार

 

भदोही। शासन के अति महत्वांकाक्षी योजना के अन्तर्गत मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त विकास खण्डो में सभी नगरीय निकायों को सम्मिलित करते हुए मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत कुल 247 जोड़ों की शादी सम्पन्न कराई गयी।
शादी समारोह के दौरान मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह की देख-रेख व उपस्थिति में विकास खण्ड भदोही में कुल 20 जोडों की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्पन्न कराई। इस अवसर पर मा0 विधायक भदोही जाहिद बेग व जनप्रतिनिधियों/अधिकारियों ने उपस्थित रहकर नवदम्पत्ति जोडों को आर्शीवाद प्रदान किया गया।
विकास खण्ड डीघ में अन्य पिछड़ा वर्ग के 52, सामान्य वर्ग 01 व अल्पसंख्यक वर्ग 01 तथा 65 अनुसूचित जाति कुल 120 जोड़ों की मुख्यमंत्री सामूहिक शादी करायी गयी। विकास खण्ड सूरियावॉ में अन्य पिछड़ा वर्ग 04 तथा अनुसूचित जाति के 16 कुल 20 जोड़ें। विकास खण्ड अभोली में अन्य पिछड़ा वर्ग 05 व अनुसूचित जाति के 10, अल्पसंख्यक वर्ग 01 कुल 16 जोडें। विकास खण्ड ज्ञानपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग से 10, अनुसूचित जाति के 26, कुल 36 जोडें। विकास खण्ड औराई में अनुसूचित जाति के 22 व अन्य पिछड़ा वर्ग से 07 कुल 29 जोडे। नगर पालिका परिसर भदोही में कुल 05 जोडे़ं। नगर पंचायत ज्ञानपुर 01 जोडे की शादी कराई गई।
इस प्रकार से अल्पसंख्यक वर्ग के 03, अन्य पिछड़ा वर्ग के 87 ,अनुसूचित जाति के 155, व सामान्य वर्ग के 02 जोड़ों की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लाभार्थियों की वर्गवार जनपद में कुल 247 नव दाम्पत्य जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्धि करने की कामना किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शुभ विवाह/पाणिग्रहण संस्कार जीवन का एक पवित्र गठबंधन है जिसमें पति पत्नी एक दूसरे के साथ समर्पित जीवन जीते हुए समाज एवं देश में अपना योगदान देते हैं यह सामूहिक विवाह समाज की समरसता एवं समरूपता का प्रतिफल है।
समस्त मा0 ब्लॉक प्रमुख व समस्त खण्ड विकास अधिकारी नवीन गुप्ता, सुधाकर दूबे, दिलीप कुमार, वृजेश नारायण त्रिपाठी, मिर्जा इरफान, विनोद कुमार, समस्त अधिशासी अधिकारियों ने सामूहिक विवाह की पावन बेला पर नव युगल को पवित्र गठबंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय संबंधों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वहन हेतु जीवन की नई पारी पर वर वधू को आशीर्वाद एवं शुभकामना दिया।
मा. विधायक भदोही जाहिद बेग ने विकास खंड भदोही में उपस्थित होकर कहा कि सभी जातियों के लोग एक मंडप में सबके साथ समानता का व्यवहार करते व सामाजिक रीति रिवाजों, परंपराओं से दाम्पत्य सूत्र में बधते है। इससे सर्वधर्म समाज और सामासिक संस्कृति पर बल मिलता है। उन्होंने सात फेरों के सात वचनों पर बल देते हुए पति पत्नी को सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की शुभकामना दिया। जनपद के मा0 जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जनपदीय नोडल अधिकारी भी उपस्थित होकर कुल 247 नवदम्पति जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोड़े शादी पर रू0 51000/- व्यय करने की व्यवस्था की गयी है, जिसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू0 35000/- मात्र कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री-कुकर, गैस चुल्हा, डीनरसेट स्टील, मच्छरदानी, टार्च, बक्सा, मोबाईल सेट, बिछिया पायल, पंखा एवं कपड़े में रू0 10000/- मा़त्र का सामान प्रत्येक जोड़ों को दिया गया तथा कार्यक्रम के आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0 6000/- मात्र निर्धारित किया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top