उत्तर प्रदेश

बांग्लादेश में एक ही बिल्डिंग में फंसे यूपी के 25 लोग

जौनपुर। बांग्लादेश के बिगड़े हालात में कई भारतीय लोग वहां फंसे हुए हैं। वहां एक भारतीय कंपनी में काम कर रहे चंदवक के बलरामपुर ग्राम निवासी मनोज सिंह ने इंटरनेट काल के जरिये  बताया कि वे लोग बहुत परेशान हैं। यहां की परिस्थिति ठीक नहीं है। उन्हें यहां से निकलने मदद करें।मनोज ने बताया कि वहां यूपी के 25 लोग काम कर रहे हैं। भारतीय एंबेसी से किसी प्रकार की मदद नहीं मिल रही है। वहां फंसे मनोज कुमार सिंह ने इंटरनेट काल के जरिये अपनी आपबीती बताई। कहा कि यहां की हालत बिल्कुल बिगड़ चुकी है। यहां की प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना के भारत पहुंचने पर आंदोलनकारी पूरी तौर पर भारतीयों के विरुद्ध हो गए हैं। हर जगह भारतीयों को खोज रहे। उन्होंने बताया कि हम यूपी के करीब 25 लोग एक बिल्डिंग में फंसे हैं। बाहर गेट बंद है। कोई बाहर नहीं निकल रहा है। कुछ राशन स्टॉक में है, उसी से काम चल रहा है। हर एक भारतीय को इतना डर सता रहा है कि अगर बाहर निकले तो मारे जाएंगे। यहां की पुलिस भाग चुकी है। सेना का राज है, किंतु कहीं भी सेना का कोई जवान दिखाई नहीं दे रहा है। बात करते समय मनोज सिंह नर्वस हो हो रहे थे और यही कहते रहे भैया किसी तरह यहां से निकलवाओ।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top