उत्तर प्रदेश

रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

भदोही । भदोही के ज्ञानपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर उनके जीवन और योगदान पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर ने 30 वर्षों तक मराठा साम्राज्य का कुशल शासन किया। उन्होंने अपने राज्य की सीमाओं से बाहर भी विकास कार्य कराएं। देशभर में मंदिरों का निर्माण कराया। घाट कुएं और बावड़ियां बनवाई। यात्रियों की सुविधा के लिये मार्गो का निर्माण व सुधार कराया।
रानी अहिल्याबाई होल्कर ने भूखों के लिए अन्नक्षेत्र और प्यासो के लिए प्याऊ की व्यवस्था की। मंदिरों विद्वानों की नियुक्ति कर शास्त्रों के मनन चिन्तन और प्रवचन की परम्परा को बढ़ावा दिया। जीवनपर्यंत गरीब और मज़दूरों के कल्याण के लिये काम किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने किया । इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कल्लन यादव भदोही विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव , ज्ञानपुर विधानसभा अध्यक्ष लालचंद बिंद, औराई विधानसभा अध्यक्ष केश नारायण यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top