एक राष्ट्र एक चुनाव संगोष्ठी संपन्न
सुरियावां।। स्थानीय विकासखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में एक राष्ट्र एक चुनाव के संबंधित महत्वपूर्ण विषय पर संगोष्ठी संपन्न हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी तथा कूशल संचालन जिला समन्वयक गोवर्धन राय ने किया।
पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा पूर्ववर्ती सरकार लगातार मध्यावति चुनाव कराकर देश को राष्ट्र को कमजोर किया जिसका असर जनता के ऊपर सरकार और जनमानस के ऊपर पड़ा सरकार यह चाहती है आप सबके बीच में प्रस्ताव लाकर सिद्ध करके एक राष्ट्र एक चुनाव को पारित किया जाए जो महत्वपूर्ण कदम होगा विपक्ष के लोग सिर्फ अपना जेब भरने का काम किया वहीं पर सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी लगातार विकास की धारा को आगे बढ़ाते हुए अंतिम व्यक्ति तक काम करने का जो वादा किया उसको पूरा किया। ऐसे तमाम विषय पर पूर्व विधायक रविंद्र त्रिपाठी महत्वपूर्ण विषय रखा और सामने बैठी जनता का जनार्दन का मार्गदर्शन किया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुध त्रिपाठी, भरत राज सिंह, अभय राज सिंह, संयोजक कुवर प्रमोद चंद्र मोर्या, दीपक पाठक, अवधेश कुमार कुमार उमर वैश्य, समन्वयक गोवर्धन राय, मनीष पांडेय स्वरूपा बिन्द शेषनारायण पाठक, नागंजे उपाध्याय, संजय सरोज, रेशमा बानो ,अशोक सिंह, अजय मोदनवाल, महेंद्र पांडेय, आरती सिंह ,निहाला सरोज, पंडित सिंह ,उपस्थित रहे।







