उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति अभियान में एंटी रोमियो टीम का अभियान।

मिशन शक्ति अभियान में एंटी रोमियो टीम का अभियान।

*भदोही में स्कूली छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी, मंदिर और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग।*
भदोही। भदोही में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभोली क्षेत्र के दानुपुर ,बसवापुर ,और दुर्गागंज समेत कई इलाकों में एंटी रोमियो स्क्वायड ने जागरूकता अभियान चलाया । टीम ने मंदिरों और भीड़ भाड़ वाले स्थान पर विशेष चेकिंग की। छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई इनमें वूमेन पावर लाइन 1090 महिला हेल्पलाइन 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पुलिस आपातकालीन सेवा 112 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 स्वास्थ्य सेवा 102 और एंबुलेंस सेवा 108 शामिल है। एंटी रोमियो स्क्वायड ने बताया। की सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। यहां महिला पुलिसकर्मी शिकायतों का समाधान करती है। टीम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और निर्भीक होकर काम करने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान इलाके में बेवजह घूम रहे युवकों से पूछताछ की गई। उन्हें चेतावनी दी गई और नियमानुसार कार्रवाई की गई । यह अभियान मिशन शक्ति के तहत चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
भदोही से ज़ैनुल आब्दीन की रिपोर्ट।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top