उत्तराखण्ड

बर्फबारी वर्षा के आसार मौसम विभाग में अरेंज अलर्ट किया

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिल रहा है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में रात और सुबह घने कोहरे का प्रकोप जारी है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है।

न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी है। वहीं, अन्य क्षेत्रों में पारा सामान्य से कभी कम तो कभी एक से दो डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आगामी नौ जनवरी को हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के कारण बर्फबारी और वर्षा के आसार हैं।

छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा न्यूनतम तापमान
रुड़की में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड से जन जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को भी शहर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस वजह से दृश्यता कम रही। जिस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह साढ़े दस बजे तक कोहरा रहा और दोपहर बारह बजे के बाद हल्की धूप निकली।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top