उत्तर प्रदेश

योग अपनाएं,साइकिल चलाए स्वस्थ जीवन पाएं –अताउल अंसारी

योग अपनाएं,साइकिल चलाए स्वस्थ जीवन पाएं –अताउल अंसारी

भदोही साइकिलिंग क्लब की ओर से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली गई साइकिल यात्रा में शामिल लोगों ने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी गोपीगंज चौराहा से निकाली गई साइकिल यात्रा को रवाना करते हुए कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग व्यायाम करते हैं।सुबह साइकिल चलाना भी बेहतर योग के समान है। पौधा रोपण कर पर्यावरण को बचाने के लिए भी प्रेरित किया।कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय दर्शन है जो हजारों साल पुराना है।सभी को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर कुछ योग अवश्य करना चाहिए।

साइकिल यात्रा मे शामिल लोग नगर पालिका,फूलबाग, सोनखरी, हरिहरपुर,गुरु गोविंद सिंह नगर,बैदाखास,धीरपुर के आस पास का भ्रमण करते हुए वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है भदोही को स्वस्थ बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा,भारत माता की जय, वन्दे मातरम का नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया।
साइकिल यात्रा में प्रवीण सिंह, सरफराज अहमद, राजीव जायसवाल, महमूद आलम, कमलेश कश्यप, अबरार हाशमी,प्रमोद मौर्या, फैज आलम,सीताशरण गौतम,मैनू अली,मोहम्मद इमरान, जीत सिंह समेत आदि रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top