उत्तर प्रदेश

भदोही के लाल ने खेल परिशिक्षक का पद हासिल कर किया जिले का नाम रौशन

भदोही के लाल ने खेल परिशिक्षक का पद हासिल कर किया जिले का नाम रौशन

भदोही। अशोक सम्राट यादव के खेल परिशिक्षक के पद पर चयनित होने पर बुधवार को राष्ट्रीय सचिव खेल ने सम्मानित कर उनका हौंसला अफजाई किया।
ज्ञानपुर क्षेत्र के उमरिया निवासी रामनाथ यादव के पुत्र
अशोक सम्राट यादव का चयन खेल परिशिक्षक के पद पर हुआ है। जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिशिक्षक के पद पर चयनित होने के बाद पत्रकारों के प्रश्न के जवाब में अशोक ने बताया कि माता-पिता की मेहनत रंग लाई है उन्हीं के आशीर्वाद के चलते पुत्र इस मुकाम पर पहुंचा है। अशोक सम्राट के इस पद पर चयनित होने पर पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि बेटा ऐसा हो जो मां-बाप के साथ क्षेत्र व जिले का नाम रोशन करे।
अशोक सम्राट ने बताया कि आईआईटी चेन्नई में खेल परिशिक्षक के पद पर उनका चयन मां बाप का आशीर्वाद
व उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है।
अशोक सम्राट के इस प्रतिष्ठित पद पर चयनित होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, राष्ट्रीय खिलाड़ी रुस्तम खान व खेल सचिव कैलाश पाल ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अहुतानन्द राय, सुरेंद्र, अनिल, सुशील व रामसागर पाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top