भदोही के लव-कुश रामायण मेले में उमड़ा जनसैलाब
भदोही। महर्षि वाल्मीकि आश्रम सीतामढ़ी में लवकुश जन्मोत्सव के अवसर पर चल रहे अखिल भारतीय रामायण मेला में पांचवें दिन सोमवार को श्रद्वालुओं को राम कथा उद्बोधन में रामानुजाचार्य स्वामी हरिहरानंद ने कहा कि राम दरबार में सुकुमार लवकुश कुमारों ने मधुर स्वर में दस दिन के अन्दर रामायण कथा सुनाई राजा दशरथ द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ राम भरत लखन शत्रुघ्न के जन्म वाल्यकाल में महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ रक्षा हेतु राक्षस वध सीता विवाह वन गमन सीता हरण लंका दहन रामण मरण के राजा राम द्वारा लोक लाज के कारण मां सीता को वन गमन महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीता को शरण लवकुश कुमारों का जन्म उनका पालन के संघर्षों का वर्णन पर अवध वासी की व्याकुलता का वर्णन किया। इसी तरह मौनी बाबा आश्रम में चल रहे राम कथा में मौनी बाबा ने कहा कि मां सीता के आर्दशों पर चल कर आज परिवार को मजबूत किया जा सकता है
इस अवसर पर ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे मुन्ना लाल पांडेय धमेंद्र सिंह वसंत लाल गौड़ दिनेश सिंह आर्दश पांडेय दुर्गेश तिवारी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।





