उत्तर प्रदेश

भाजपा प्रदेश के उपचुनाव में सभी सीटें जीतेगी- डिप्टी सीएम

भाजपा प्रदेश के उपचुनाव में सभी सीटें जीतेगी- डिप्टी सीएम
भदोही। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्री बृजेश पाठक ने आज यहां कहा कि इंडी गठबंधन का पूरा खेल अब समाप्त हो चुका है। भाजपा सहयोगी दलों के सहयोग से उपचुनाव की सभी सीटें जीत रही है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सहयोगी दलों के साथ आज उपचुनाव की सभी सीटें जीत रही है। चुनाव मैदान में आम जनता से मिल रहे जबरदस्त समर्थन से बौखलाए इंडी गठबंधन के लोग अब जातिवाद व संप्रदायवाद का जहर घोलकर सामाजिक वैमनस्य पैदा करना चाहते हैं। पूर्व भाजपा विधायक रविन्द्र त्रिपाठी के घर आयोजित एक
तिलकोत्सव समारोह में भाग लेने पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का परचम पूरे देश व दुनिया में लहरा रहा है। जहां भाजपा राष्ट्र के निर्माण व देश को दुनियां की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने में जुटी है वहीं इंडी गठबंधन के लोग देश की एकता व अखंडता पर प्रहार करने में कोई कसर नहीं बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी को हराने के लिए बना इंडी गठबंधन आज पूरी तरह फेल होकर अपनी दुर्दशा पर आंसू बह रहा है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी जब-जब सत्ता में आई प्रदेश में गुंडे व माफियाओं का बोलबाला रहा है। समय का एक दौर था जब उत्तर प्रदेश में माफियाओं का बोल रहा था।आज लोग अपने वाहनों पर माफिया शब्द लिखवाने से डरते हैं। इंडी गठबंधन के नेताओं की खटाखट बातों की सच्चाई अब जनता जान चुकी है। उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव की सभी सीटें भाजपा भारी अंतर से जीतने जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top