उत्तर प्रदेश

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया कांग्रेस ने जयंती

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया कांग्रेस ने जयंती

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनको दी गई श्रद्धांजलि

भदोही। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी और स्वतन्त्रता सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी की
जयंती बुधवार को नगर के कांग्रेसियो ने इंदिरा मिल चौराहे के पास गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया। जहां उन्हें कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सम्वत दे भगवान भजन गाकर उन्हे नमन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव व सोनभद्र प्रभारी कर्मचन्द्र बिन्द ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व मे आन्दोलन चलाया गया और अंग्रेजो से भारत माता को आजाद कराकर एक मजबूत धर्म निरपेक्ष लोकतन्त्रिक देश बनाया।‌ जिसमे समाज के हर धर्म व जाति के लोगो को सामान अवसर व सामान अधिकार दिया गया। उन्होंने कहा कि आज देश गम्भीर संकट के दौर से गुजर रहा है।वर्तमान शासन सत्ता मे देश का हर वर्ग व समुदाय परेशान है। आज गाधी के विचारो व सिद्धान्तो को आत्मसात कर समाज के अन्तिम ब्यक्ति को समाज के मुख्य धारा से जोङने के लिए काग्रेसजन की जिम्मेदारी बढ़ गई है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल ने कहा कि महात्मा गांधी के मार्गदर्शन को अपना कर देश मे खुशहाली लाई जा सकती है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के वसूल पर चल कर देश को अंग्रेजो से आजाद कराया था।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष, मसूद आलम,महासचिव स्वालेह अंसारी ,पूर्व चेयरमैन अल्पसंख्यक मोहम्मद अकबर ,संजय जायसवाल, जिला चेयरमैन अब्दुल नेता, जितेंद्र राय,आजाद हुसैन, इजहार अंसारी, मनीष कुमार मिश्र, आफताब आलम, शम्शुल हक हाशमी, नूर आलम सहित अन्य मौजूद थे

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top