उत्तर प्रदेश

दुष्कर्म पीड़िता से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

दुष्कर्म पीड़िता से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
*एम0पी0 उज्जवल रमण सिंह बोले हर 16 मिनट में एक महिला से दुष्कर्म*
*25 लाख मुआवजे की मांग।* भदोही। भदोही में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल प्रयागराज के सांसद उज्जवल रमण सिंह ने के नेतृत्व में महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय पहुंचा। उन्होंने 8 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता का हाल-चाल जाना। और परिजनों से मुलाकात की। सुरियावां थाना क्षेत्र के गांव में 10 जुलाई की रात सोते समय आरोपी बालिका को उठा ले गया। पुलिस ने आरोपी को अगले दिन मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मीडिया से बातचीत करते समय सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर 16 मिनट में एक महिला के साथ इस तरह की घटना होती है। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा का दावा करती है। लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं दिख रहा है। सांसद ने सरकार पर निशाना साधते हुए। कहा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जाता है। लेकिन ना बेटी पढ़ रही है ।और ना बेटी बच रही है। उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा 25 लाख रुपए का मुआवजा, और रहने की व्यवस्था की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। सांसद ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम रही है। प्रतिनिधि मंडल में यह सभी लोग रहे मौजूद। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, महासचिव मतिद्र मिश्र,ओम प्रकाश ओझा, जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेंद्र दुबे राजन, राजेश कुमार दुबे ,प्रदीप मिश्रा अंशुमन ,सत्यवीर सिंह, दयाशंकर पांडेय ,मोहम्मद हसनैन अंसारी ,राजेश कुमार राकेश, पंकज सोनकर, आरके गौतम, मंजू संत, अल्पना निषाद ,मंजू कनौजिया, गीता गौतम, व भोलानाथ तिवारी, नाजिम अली ,आदि शामिल रहे।

भदोही से जैनुल आबदीन की रिपोर्ट।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top