उत्तर प्रदेश

कांग्रेस ने भागीरथीपुर में किया संगठन का विस्तार

कांग्रेस ने भागीरथीपुर में किया संगठन का विस्तार
*अभोली ब्लॉक के दुर्गागंज मंडल में बैठक। बूथ और न्याय पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर।*
भदोही। भदोही के अभोली ब्लॉक के दुर्गागंज मंडल में न्याय पंचायत रामनगर के भागीरथीपुर गांव में कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सुबह 10:00 बजे से शुरू हुई । बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष भगवान दास बिंद द्वारा किया गया। इसमें प्रदेश सचिव और भदोही जिला प्रभारी सत्यवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में रामनगर ,गुड़गांव और मसूदी न्याय पंचायत के मंडल अध्यक्ष और न्याय पंचायत अध्यक्ष भी मौजूद थे। सत्यवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती के साथ नहीं उतर जाएगा। तब तक संगठन को मजबूत करने का वादा। जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी ने बताया कि पार्टी का हर कार्यकर्ता गांव-गांव और हर बूथ पर जाकर पार्टी के सिद्धांतों का प्रचार कर रहा है। इस कार्यक्रम में जिला के पदाधिकारी और अभोली ब्लॉक के तीनों मंडल अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, मकाई लाल बिंद, और पन्नालाल, अपनी कमेटी के साथ उपस्थित हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष फिशरमैन कांग्रेस कमेटी की त्रिलोकी नाथ बिंद ने कहा कि अभोली ब्लॉक के सभी ग्राम सभा में संगठन की बैठक की आयोजित करके पार्टी के सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में होने वाले चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत उनकी सरकार बनेगी। इस अवसर पर लाल मन बिंद,भगवानदास बिंद ,राजदेव, सुरेश पाल, रमाकांत गुप्ता, संदीप यादव, सूर्य नारायण मिश्रा ,और रामजतन सरोज सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
भदोही से ज़ैनुल आब्दीन की रिपोर्ट।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top