उत्तर प्रदेश

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की बैठक

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आज डीघ ब्लॉक के सूफ़ी नगर में न्याय पंचायत स्तर पर कमेटी गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि कांग्रेस कोऑर्डिनेटर श्री सत्यवीर सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए ज़मीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
“संगठन सृजन अभियान के माध्यम से हम जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन का निर्माण कर रहे हैं। न्याय पंचायत से लेकर ब्लॉक स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में हम जनहित की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

जिलाध्यक्ष श्री *वसीम अंसारी व
पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दूबे* ‘राजन’ ने
ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर की कमेटियां संगठन की रीढ़ होती हैं, और आगामी चुनावों के मद्देनज़र इनका गठन प्राथमिकता है।

वहीं जिला उपाध्यक्ष *त्रिलोकी नाथ बिन्द व युवा नेता रेयाज़ अहमद* जी ने कहा कि
कांग्रेस के इतिहास और सिद्धांतों को साझा करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन निर्माण में सहभागी बनें।
*ब्लाक अध्यक्ष धर्मराज बिंद* जी ने कहा कि”संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा देने का अभियान है। इस पहल के माध्यम से हम जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन का निर्माण कर रहे हैं। न्याय पंचायत से लेकर ब्लॉक स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

संचालन ब्लाक उपाध्यक्ष शाहिद अली जी ने किया.

इस अवसर पर त्रिलोकी नाथ बिन्द,सुरेश गौतम,सुबुकतगीन अंसारी, नाज़िम अली, संदीप दूबे,सुरेश चौहान, शनाउल्लाह शाह, लाल मणि चौरसिया,शाहिद अली, रेयाज़ अहमद, इरफ़ान परवेज,रंजीत कनौजिया, यासीन अहमद, रौनक चौबे, मुस्लिम सिद्दीकी, मुशताक अहमद, हैदर अली, अब्दुल खालिक, अफसर अली, मो इदरीसी, मो तौहीद इत्यादि लोग उपस्थित रहें.

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top