उत्तर प्रदेश

कांग्रेसजनों ने मनाया नेहरू जयंती, बच्चों में वितरित किए ट्राफी व फल

कांग्रेसजनों ने मनाया नेहरू जयंती, बच्चों में वितरित किए ट्राफी व फल

भदोही। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को कांग्रेसजनों ने पार्टी के गिरधरपुर स्थित जिला कार्यालय पर आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जीनों की जयंती बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिला अध्यक्ष डा. राजेंद्र कुमार दूबे राजन ने बच्चों में चाकलेट,लड्डू व फल वितरित किया।
इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में जिला अध्यक्ष डा राजेंद्र कुमार दूबे राजन ने पंडित जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा कहा कि नेहरू जी की नीतियों एवं योजनाओं की देन है कि आज देश आजादी के बाद से आज तक विकास के पथ पर उत्तरोत्तर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू जी के योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
इसके पूर्व कांग्रेसजनों ने नेहरू जी के चित्र पर मल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से सत्येंद्र प्रकाश तिवारी,राजेश्वर दूबे, मुशीर इक़बाल, मसूद आलम अंसारी, हरिश्चंद दुबे,स्वालेह अंसारी,संतोष पाल, शक्ति मिश्रा, अब्दुल अंसारी,सत्यम शुक्ला,इजहार अंसारी,नितिन सिंह सहित बच्चे मौजूद रहे

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top