उत्तर प्रदेश

मुख्यमन्त्री से मिलकर जनपद की समस्याओ से अवगत कराने से पहले कांग्रेसियो को किया गया हाउस अरेस्ट।

मुख्यमन्त्री से मिलकर जनपद की समस्याओ से अवगत कराने से पहले कांग्रेसियो को किया गया हाउस अरेस्ट।

कांग्रेसियो ने कहा कि जिला प्रशासन भदोही की दयनीय स्थित एवं भ्रष्टाचार की पोल न खुले इसलिए उनसे मिलने के लिए नही दिया अनुमति।

मुख्य मन्त्री योगी आदित्य नाथ जी का आज भदोही मे समीक्षा बैठक लेने आने की खबर आने के बाद से ही मुख्य विपक्ष की पार्टी कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व मे मुख्य मन्त्री से मिलकर जनपद की प्रमुख समस्याओ से अवगत कराने के लिए प्रशासन से सम्पर्क कर मुख्य मन्त्री से मीटिंग का प्रयास कर रही थी।
जिला प्रशासन ने मिलाने की व्यवस्था न कर उलटे कांग्रेसियो को ही पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर राजेन्द्र कुमार दूबे के सिंह पुर स्थित आवास पर पुलिस को भेज कर प्रतिनिधिमंडल के सभी कांग्रेसियो को आज सुबह 10.0बजे से हाउस अरेस्ट कर लिया । और मुख्य मन्त्रीके जनपद प्रस्थान करने के बाद कांग्रेसियो को छोडा गया।
जिससे कांग्रेस जन मे आक्रोश देखा गया।
तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य को 9.30बजे पूर्व अध्यक्ष डाक्टर राजेन्द्र कुमार दूबे के सिंह पुर आवास पर इकट्ठा होना था। वही से मुख्य मन्त्री से मिलने जाना था। उससे पहले प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया।
वही पर पत्रकारो से जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि भदोही जनपद की प्रमुख और महत्वपूर्ण समस्याये जिससे मुख्य मन्त्री से अवगत कराकर समाधान कराना था। जो निम्नलिखित पांच मुख्य समस्या है।
1)औराई चीनी मील कई वर्षो से बन्द पडी हुई है इसको जल्द से जल्द चालू कराया जाय।
2)काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को विश्व विद्यालय जल्द से जल्द घोषित किया जायं
3)सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र अभोली की इमारत कई बर्षो से बनकर तैयार है। परन्तु अस्पताल का संचालन अभी तक नही हो पाया है। इसको जल्द से जल्द जन हित मे चालू किया जायं
4)भदोही बस डिपो की इमारत इत्यादि बनकर तैयार होने के बावजूद बसो का परिचालन, ठहराव,इत्यादि नहीं हो रहा है। जल्द से जल्द पूरी क्षमता के साथ इसका संचालन किया जाए
5) सराय कंसराय रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर के रहने वाले लोगो को उत्तरी छोर आने के लिए लगभग 10किलोमीटर का रास्ता तय करना पडता है। अंडर पास या ओवर ब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द किया जायं

भदोही के कालीन बुनकर के लिए विशेष पैकेज की घोषणा किया जाय
एक्सपोमार्ट और बीडा मे भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराया जायं।आदि प्रमुख है।

मुख्य मन्त्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल जिसे हाउस अरेस्ट किया गया

सर्वश्री वसीम अंसारी ,डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद दूबे, दीना दूबे, सुरेश मिश्रा, मुशीर इकबाल,राजेश दूबे, राजेश्वर दुबे, त्रिलोकी नाथ बिन्द, मृत्युंजय सिंह टोनी, शबाना खातून, शक्ति मिश्रा,शिवपूजन मिश्र, राजा राम दूबे,नितिन सिंह आदि रहे

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top