उत्तर प्रदेश

सम्राट अशोक के जन्मोत्सव पर निकाली धम्म यात्रा

सम्राट अशोक के जन्मोत्सव पर निकाली धम्म यात्रा

भदोही। ज्ञानपुर  सम्राट अशोक क्लब ने शनिवार को महान राजा अशोक का जन्मोत्सव मनाया। खमरिया नगर इकाई की ओर से झांकी एवं धम्म यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी औराई नरेश कुमार सिंह ने राष्ट्रगान के साथ ही यात्रा को हरी झंडी दिखाई। विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार मौर्य ने पंचशील ध्वज और नगर अध्यक्ष तीर्थराज मौर्य ने सैक ध्वज फहराया। नगर भ्रमण के दौरान युवा देशभक्ति नारे लगाते हुए आगे बढ़े। वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने जनता के हितों पर ध्यान दिया। इसके पूर्व सभी लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर मनोज कुमार, रमाशंकर, अवधेश कुमार, अमर बहादुर, ओम प्रकाश, जितेंद्र कुमार, प्रकाश चंद्र, पन्नालाल,अनिल मौर्य, पवन मौर्य, विमल मौर्य, आदि रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top