उत्तर प्रदेश

सीतामढ़ी के दयावंती पुंज माडल स्कूल के वार्षिकोत्सव का डीएम ने किया शुभारंभ

 

भदोही। सीतामढ़ी के दयावंती पुंज मॉडल स्कूल में गुरुवार को वार्षिकोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी ने किया कार्यक्रम में
विद्यालय के बच्चों द्वारा बनाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया जिलाधिकारी विशाल सिंह ने बच्चों के द्वारा बनाए स्टालों का अवलोकन किया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पुंज परिवार सीतामढ़ी क्षेत्र को सामाजिक दृष्टिकोण से विकसित करने में अपना अहम योगदान दे रहा है। इसके लिए पुंज परिवार बधाई का पात्र हैं।
विद्यालय के प्रबंधक अतुल पुंज ने कहा कि हम विद्यालय को प्रदेश का शीर्ष स्कूल बनाना चाहते हैं और इसके लिए हम अथक प्रयास कर रहे हैं। हम अपने विद्यालय में वे सभी सुविधा रख रहे हैं जो बड़े-बड़े महानगरों में होती हैं जिससे बच्चों के पठन-पाठन के स्तर में सुधार होगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल सिंह के साथ विद्यालय के चेयरमैन अतुल पुंज, वासुकी पुंज, ज्योति पुंज, विद्यालय की निदेशक श्र चित्रा सिंह और उपप्रधानाचार्य सोमनाथ चक्रवर्ती मौजूद रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में शुभांरभ भारतीय संस्कृति की परंपरा का अनुसरण करते हुए गणेश स्तुति से गणेश जी का आवाहन किया गया। अतिथियों के स्वागत के लिए डीपी एम एस के बच्चों द्वारा गीत नृत्य के साथ स्वागत गीत गाए गए। प्री प्राइमरी के बच्चों ने अपने अंदाज में नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया।
वृक्ष हमारे संरक्षक लघु नाटिका ने पर्यावरण संरक्षण पर एक जोरदार संदेश दिया। बेटी बचाओ कार्यक्रम ने भी दर्शकों पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत गुजरात , उड़ीसा का लोक नृत्य डांडिया और कत्थक कार्यक्रम आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। डीपीएमएस के म्यूजिक बैंड समूह ने अपने गायन वादन से पूरे सभागार को उत्साह से भर दिया।और अंत में राष्ट्रगान के साथ इस कार्यक्रम का समापन हुआ

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top