उत्तर प्रदेश

शुष्क मौसम से किसानों को मिलेगी राहत

भदोही जिले सहित पूर्वांचल के सभी जनपदों के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम शुष्क एवं साफ रहने की संभावनाओं के बीच गेहूं की मड़ाई में दिक्कतें कम होने की संभावनाएं प्रबल हैं।
कृषि मौसम विज्ञान केंद्र बेजवां से प्राप्त बुलेटिन के अनुसार आगामी दिनों में पछुआ हवाओं के चलने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना न होने से आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। हल्के आंशिक बादल आकाश में देखे जा सकते हैं। तापमान में वृद्धि सतत जारी रहने के आसार बन रहे हैं। इसलिए किसान भाइयों को बढ़ते तापमान और फसलों के पकने की अवस्था को ध्यान में रखते हुए मौसम में होने वाले अनिश्चित बदलाव (जैसे आंधी के साथ बूंदाबांदी) के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। आगामी सप्ताह में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखे जाने के आसार हैं, जिससे इस सप्ताह में दिन का तापमान 38-41 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात का तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने का अनुमान है। हवा की गति 12-18 किमी प्रति घंटा के बीच देखी जा सकती है वातावरण में नमी में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top