गांधी जयंती मनाई गई
*पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों में सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।*
भदोही।भदोही पुलिस लाइन ज्ञानपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वी, जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सत्य और अहिंसा की मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि हमें स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना होगा। जो केवल घर आंगन तक सीमित ना रह कर हमारे मन और कर्म में भी झलकनी चाहिए। उन्होंने गरीब और असहाय लोगों की प्रति उदारता सहानुभूति और आदर सत्कार का भाव रखने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपनी वर्दी की गरिमा बनाए रखने और पूर्णनिष्ठा व ईमानदारी से प्रत्येक व्यक्ति की सहायता करने का कर्तव्य याद दिलाया। श्री मांगलिक ने कहा कि इन महान व्यक्तियों का सपना तभी पूरा होगा। जब हम शांति अहिंसा सत्य समानता और महिलाओं के प्रति सम्मान जैसे आदर्शों पर चलेंगे। उन्होंने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता का अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा सत्य निष्ठा के कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल ने पुलिस कार्यालय में महात्मा गांधी जी की आदर्श का विचारों से अवगत कराया। जनपद के प्रत्येक थाना और कार्यालय में भी संबंधित अधिकारियों/ प्रभारीयो द्वारा राष्ट्रपिता के चित्र का अनावरण कर हर्षोल्लास के साथ गांधी जयंती मनाई गई।
भदोही से ज़ैनुल आब्दीन की रिपोर्ट।







