उत्तर प्रदेश

गोपीगंज में सांप के काटने से युवती की मौत

गोपीगंज में सांप के काटने से युवती की मौत
*खाना बनाते समय उपली में छिपा ,परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।*
*स्थानीय लोगों में आक्रोश।*
भदोही। भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बाद कोई नारा गांव में एक दुखद घटना सामने आई। रविवार की देर शाम 19 वर्षीय नेहा बिंद को सांप काटने से मौत हो गई। नेहा, जो रामधर बिंद की। पुत्री थी घर में खाना बना रही थी। इस दौरान उसने ताड़ पर रखी उपले को निकालने का प्रयास किया। उपली में छिप कर बैठे सांप ने उसे काट लिया। काटने के बाद युवती की हालत तेजी से बिगड़ने लगीं।जैसे ही परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली। घर में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत नेहा का उपचार के लिए मिर्जापुर जनपद के कछवा स्थित क्रिश्चियन अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने युवती को मृत्य घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी उनके संज्ञान में है। और नियम अनुसार कार्यवाही की जा रही है।
भदोही से ज़ैनुल आब्दीन की रिपोर्ट।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top