उत्तर प्रदेश

मछुआ समुदाय के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-मा0 मंत्री संजय निषाद

मछुआ समुदाय के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध-मा0 मंत्री संजय निषाद

जनपद के मछुआरों के हितार्थ एक उत्सव केंद्र बनाने का मा मंत्री. निर्देश दिया।

मछली पालन के आधुनिक पद्धतियों को अपनाये मत्स्य पालक-मा0 मंत्री

पट्टेधारकों को ब्लॉक लेवल पर ट्रेनिंग कराने व केसीसी कराने का निर्देश

भदोही 23 सितम्बर 2025ः-मा0 मंत्री संजय कुमार निषाद ने मा0 विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे, मा0 एससी एसटी आयोग सदस्य मिठाई लाल, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोबिन्द शुक्ल की उपस्थिति में जनपदीय मत्स्य विकास कार्याे के सम्बन्ध में एनआईसी सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

मा.मत्स्य मंत्री ने पट्टेधारकों को ब्लॉक लेवल पर ट्रेनिंग कराने व केसीसी कराने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया। मत्स्य मार्केटिंग पर बल देते हुए रिपीट हार्वेस्टिंग पद्धति अपनाने पर बल दिया। जनपद में फिश हेचडी संचालन को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने जनपद के मछुआरों के हितार्थ एक उत्सव केंद्र बनाने का निर्देश दिया। बैठक में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनातर्गत की वित्तीय व भौतिक प्रगति समीक्षा, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष, किसान क्रेडिट कार्ड योजना की प्रगति, ग्राम सभा के तालाबों के पट्टों की प्रगति, मत्स्य दुर्घटना बीमा योजना की प्रगति समीक्षा कर बल दिया गया।

मा0 मत्स्य मंत्री ने बताया कि मत्स्य परिवारों की 2 लाख सेे कम आय पर उनके बच्चों द्वारा इण्टर पास करने पर 10 हजार, ग्रेजुएट पर 20 हजार, पीजी या तकनीकी शिक्षा पर 50 हजार, सहायता राशि प्रदान की जा रही है। मत्स्य समाज के सदस्यों कोे इलाज हेतु 5 लाख रूपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्राप्त की व्यवस्था की गयी। एक्सपोजर विजिट में मत्स्य समुदाय के 10 युवा अन्य प्रदेशों में जाकर जीवकोपार्जन के आधुनिक पद्धतियों का अवलोकन करने के पश्चात् अपने ही जनपद में नया स्वरोजगार शुरू करेंगे। मा0 मंत्री ने मत्स्य विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देशित किया कि सभी शासनादेश व योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए मा0 जनप्रतिनिधियों, डीएम व सीडीओ को अवगत कराते हुए उन्ही के नेतृत्व में लाभार्थियों का चयन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने मत्स्य अधिकारी को निर्देशित किया कि 07 दिन में मछुआ सदस्यों का बीमा कराते हुए उन्हें रिपोट से अवगत कराये।
समीक्षा बैठक में मा0 मंत्री जी ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को विकसित, अर्द्ध विकसित, अविकसित, पोखरों की सूची बनाकर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तालाबों को डीपीआर के मुताबित किया जाय। तालाब का पट्टा के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए मा0 जनप्रतिनिधियों व डीएम व सीडीओ की निगरानी में पट्टा निलामी सुनिश्चित किया जाय। मत्स्य समुदाय को आधुनिक मछली पालन का ज्ञान दिया जाय। फिसरीज की आधुनिक विधियों में घर में ही टैंक बनाकर मछली पालन किया जा रहा है। इसके लिए मछुवारों को टेªनिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जाय। सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि गॉव के खाली पोखरों को भर दिया जाय। बिजली विभाग को निर्देशित किया कि आधुनिक मछली पालन में महिलाओं को अनुदान में मिले इरीगेटर को चलाने हेतु रात में बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि अब हाईटेक टेक्नोलॉजी से मछली पालन किया जा रहा है। जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक एलडीएम अमित गुप्ता को मछुआरों को कैम्प लगाकर क्रेडिट कार्ड व मत्स्य योजनाओं में अनुदान हेतु जागरूक करने का निर्देश दिया। नेडा विभाग को निर्देशित किया कि मछुआ बाहुल्य गॉव में सोलर लाईटस लगवाना सुनिश्चित करें। पीएम मत्स्य सम्पदा योजना अन्तर्गत मछुआ समुदाय मत्स्य पालक, मत्स्य विक्रेता, मत्स्य कार्यकर्ता, महिला एसटीएसटी में से ही लाभार्थियों का चयन करने का निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक में निषाद राज बोट सब्सिडी योजना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष योजनान्तर्गत वर्ष-2025-26 को परियोजनावार विवरण, सघर मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना, किसान क्रेडिट कार्ड का माहवार लक्ष्य एवं पूर्ति का विवरण, रिवर रैचिंग, मछुआ दुर्घटना बीमा, मत्स्य आवास, दैवीय आपदा, मत्स्य जीवी सहकारी समितियॉ, विभागीय जलाशय/मत्स्य प्रक्षेत्र, मछुआ परिवारों का विवरण सहित मत्स्य विभाग की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी कुवंर वीरेन्द्र मौर्य, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक अमित सिंह, मत्स्य विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जिला सूचना कार्यालय भदोही द्वारा प्रसारित।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top