उत्तर प्रदेश

सपा सांसद के खिलाफ हिंदू महासंघ मुखर, प्रदर्शन

सपा सांसद के खिलाफ हिंदू महासंघ मुखर, प्रदर्शन

विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री उपेंद्र सिंह के गुवाई में ज्ञापन सौपा गया।

राणा सांगा के खिलाफ टिप्पणी पर नाराजगी, सौंपा ज्ञापन
सदस्यता समाप्त कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

भदोही। ज्ञानपुर महाराणा संग्राम सिंह (राणा सांगा) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा गया। और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा। सपा सांसद की सदस्यता समाप्त करने के साथ ही देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग किया। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री उपेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदू समाज के महान योद्धा राणा सांगा ने मुगल आक्रमणकारियों से 100 से अधिक युद्ध लड़ते हुए दुश्मनों को पराजित किया। बाबर का महिमामंडन करने के लिए सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने संसद में उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी किया। इससे हिंदू समाज आहत है। ऐसे ऐतिहासिक पुरूष का अपमान करना राष्ट्र की अस्मिता और इतिहास पर सीधा प्रहार है। राणा सांगा को गद्दार बोलना सभी सनातनी हिंदू को बोलने जैसा है। समाज में वैमनस्व फैलाने के लिए ऐसा बोला गया। इसलिए सपा सांसद की राज्यसभा सदस्यता समाप्त कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। इस मौके पर शिवशंकर सिंह, रामेश्वर सिंह, रविंद्र सिंह, डीएम सिंह गहरवार, पप्पू तिवारी, अजीत सिंह आदि रहे। इसी तरह अखिल भारतीय क्षत्रिय महसभा के राष्ट्रीय महासचिव जय कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उप राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि 21 मार्च को राज्यसभा के पटल पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने देश के वीर योद्धा राणा सांगा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी किया। यह हमारे लोकतंत्र, राष्ट्रीय चरित्र, सामाजिक समरसता के लिए घातक है। ऐसे सांसद के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सुरेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, तहसीलदार सिंह, अरूण सिंह, छत्रपति सिंह, ब्रह्मा सिंह आदि रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top