उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक मुल्ला तालाब अतिक्रमण की चपेट में

ऐतिहासिक मुल्ला तालाब अतिक्रमण की चपेट में
*गंदगी और मलबे से पटा तालाब आसपास के लोग बीमार, प्रशासन मौन*
भदोही। भदोही के स्टेशन रोड पर स्थित ऐतिहासिक मुल्ला तालाब का अस्तित्व खतरे में है। वर्षों पहले यह तालाब स्थानीय लोगों के लिए नहाने और कपड़ा धोने का प्रमुख स्थान था। अतिक्रमणकारियों ने मुल्ला तालाब को पाटने की कोशिश में इसमें गंदा मलवा डाल दिया है। इससे तालाब में नहाना और कपड़े धोना बंद हो गया है तालाब से उठने वाली दुर्गंध से आसपास के लोग बीमार पड़े हैं। प्रशासन की लापरवाही से शहर के कई जल स्रोतों का अस्तित्व पहले ही समाप्त हो चुका है। कुएं , तालाब और पोखरो पर अतिक्रमण कर मकान बना लिए गए हैं। जल संरक्षण के इन प्राचीन स्रोतों के नष्ट होने से क्षेत्र में पेयजल का संकट गहरा रहा है। हिंद मजदूर किसान पंचायत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हसनैन अंसारी ने तालाब के साफ-सफाई और जिर्णोद्धार की मांग की है। उन्होंने कहा कि तालाब में फैली हुई गंदगी प्रशासनिक लापरवाही का प्रमाण है। तालाब के अस्तित्व को बचाने के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।

भदोही से जैनुल आब्दीन की रिपोर्ट।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top