उत्तर प्रदेश

प्रबुद्ध संवाद मे वक्फ संशोधन विधेयक के बारे में दी गई जानकारी

प्रबुद्ध संवाद मे वक्फ संशोधन विधेयक के बारे में दी गई जानकारी

लालानगर मे आयोजित हुआ भाजपा का अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम।

भदोही। वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से लालानगर में सोमवार को अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मेयर कौशलेद्र सिंह पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।इस दौरान वक्फ संशोधन विधेयक के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक कमजोर वर्ग एवं मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने में सहायक साबित होगा। कहा कि वक्फ इस्लामी कानून के अंतर्गत स्थापित एक अपरिवर्तनीय धर्मार्थ निधि है,जिसे भारत में वक्फ अधिनियम,1995 के तहत मान्यता प्राप्त और विनियमित किया जाता है।
कहा कि वक्फ बोर्ड और उनके द्वारा नियंत्रित सम्पत्तियां भारत में इस्लामिक जीवन के महत्वपूर्ण अंग हैं। क्योंकि वे अनगिनत मस्जिदों,धार्मिक और
परोपकारी संस्थाओ के संरक्षक के रुप में काम करते हैं। यूपीए सरकार द्वारा प्रस्तुत वक्फ संशोधन अधिनियम 2013 ने वक्फ बोर्ड की शक्तियों का विस्तार करके मनमाने ढंग से भूमि अधिग्रहण को सक्षम करके सम्पत्ति के अधिकारों को कमजोर कर दिया। इसमें पारदर्शिता की कमी और हितधारकों की चिंताओं को नजर अंदाज करने के साथ ही बिना किसी नियम कानून के फैसले किया गया।मुख्य वक्ता हुमाबानो मंत्री काशी क्षेत्र ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक 2025 विरासत एवं व्यक्तिगत संपत्तियों के अधिकारों की सुरक्षा करेगा। मुस्लिम महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। विपक्ष का एजेंडा नकारात्मक प्रचार से लोगों को भ्रमित करने का है।भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने अतिथियो का स्वागत करते हुए कहा कि अपने-अपने मंडलों में वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के बारे में चर्चा करें। कहा वक्फ में सुधार से सबको लाभ मिलेगा।

भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष व अखिलेद्र सिंह बघेल ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत कियाl इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रेशमा खान, इरशाद अहमद, हाफिज अरशद मो.इरफान,
गुफरान जावेद व अन्य रहेl

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top