महिलाये अपने वोट से अहंकारी मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी -शहला अहरोरी
भदोही।अगामी लोकसभा चुनाव से पहले भदोही मे आयोजित महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन मे महिला प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरोरी ने कहा कि मोदी सरकार देश मे लोकतन्त्र को कमजोर व संविधान को बदलना चाहती है। महिलाये लोकसभा के चुनाव मे मोदी सरकार को ही बदल देगी । देश की महिलाए देश व सविधान दोनो को बचाने का जिम्मेदारी निभाये।
आज भदोही शहर मे मशाल रोड स्थित कांग्रेस कैम्प कार्यालय मे महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन मे महिलाओ को सम्बोधित करते हुए कहाकि देश का बुराहाल है महिला ,किसान,नौजवान, छात्र सबका बुरा हाल है।अब समय आ गया है भाजपा से पाई पाई का हिसाब लेने का यह जिम्मेदारी देश की आधी आबादी महिलाओ को लेना होगा। महिलाए राजनीति मे आकर ही देश व समाज मे परिवर्तन ला सकती है । राहुल गांधी न्याय यात्रा निकाल कर अन्यायी सरकार को उखाड फेकने. मे लगे है।
महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रितू पाण्डेय ने कहा कि महिला कांग्रेस को बूथ लेवल पर मजबूत करना होगा तभी इस जुल्मी सरकार को 2024 मे सत्ता से हटाया जा सकेगा। प्रदेश अध्यक्ष शहला जी का कार्यक्रम मे शबाना खातून व सन्जू कनौजिया सहित एक दर्जन महिलाओ ने माला पहना कर स्वागत किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन मे प्रदेश महिला महासचिव चन्द्र कला, जुबैदा खातून, सन्जू कनौजिया, डाक्टर नुसरत जहा ने भी विचार ब्यक्त किया । धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष डाक्टर राजेन्द्र दुबे और संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुशीर इकबाल ने किया
इस मौके पर रईशा खान,शाहिना, शबनम, वन्दना, आरती,असगरी बेगम, समीना,सहित वरिष्ठ नेता माबूद खान, वसीम अंसारी, मसूद आलम, अकबर अंसारी, स्वालेह अंसारी,खालिद अंसारी, मोहम्मद नाजिम , परवेज अहमद, आजाद हुसैन, इजहार अंसारी, अब्दुल नेता राम लाल, सुबुक अंसारी, महफूज आलम, डाक्टर निजामुद्दीन, अमन सहित कई लोग उपस्थित रहे।





