छनौरा में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर महा रुद्राभिषेक में शामिल हुए कई लोग
सुरियावां।क्षेत्र के छनौरा गांव में मंगलवार को सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पर रुद्राभिषेक आयोजित किया गया। हाईकोर्ट अधिवक्ता सूरज कुमार पांडेय के सौजन्य से मंदिर पर आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में इलाके के तमाम सम्भांत लोग शामिल हुए और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भगवान भोलेनाथ का दूध से जलाभिषेक किया गया। लोगो ने बताया कि प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी सिद्धेश्वर नाथ धाम पर जनकल्याण के लिए यह अनुष्ठान किया गया था।
रुद्राभिषेक के बाद पूर्वांचल की मशहूर भोजपुरी गायिका प्रियंका पांडे और तिवारी बंधु नाम से प्रसिद्ध गायक कलाकारो ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया और लोगो को झुकाने पर मजबूर कर दिया।
इस मौके पर मुख्य यजमान सुनील कुमार पांन्डेय,सचिन मिश्रा,निशांत पाठक,युवराज पंडित,अर्जुन पांडेय आदि मौजूद रहे।





