बागेश्वर। नगर के तहसील रोड़ स्थित होटल विवेक के सामने गुरुवार को विशाल मेगा मार्ट शोरूम भव्य शुभारंभ किया गया। समाजसेवी हुकुम सिंह दानू ने फीता काटकर शुभारंभ किया। बताया की बागेश्वर नगर में विशाल मेगा मार्ट मॉल का उद्घाटन हो गया है।अब लोगो को हल्द्वानी दिल्ली अन्य बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगा। मॉल में सभी प्रकार के सामन उपलब्ध है।एक छत के नीचे मिल जायेगा। लोगो काफी उत्साह भी दिखाई दिया।इस मौके पर विक्रम सिंह दानू,दलीप सिंह खेतवाल,इंद्र सिंह परिहार,विनोद भट्ट,हरीश ऐठानी आदि लोग उपस्थित रहे।





