तीन नाबालिग बच्चों के साथ मां ने तालाब में कूदकर किया आत्महत्या
सामुहिक आत्महत्या की घटना से मचा हड़कंप
सुरियावां। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के जद्दूपुर-गोपलहां गांव में बृहस्पतिवार की भोर एक मां अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ तालाब में डूबकर जान दे दी। जानकारी के उपरांत स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड, फोरेंसिक टीम की संयुक्त निगरानी में शवों की खोजबीन शुरू की। दोपहर डेढ़ बजे तक संयुक्त पुलिस टीमें स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से तीनों बच्चों का शव तथा मां अन्नू का शव बरामद हुई। सूत्रों के मुताबिक सुनील यादव का पूरा परिवार मुंबई रहता है। तीन दिन पूर्व सुनील की माता का निधन होने के कारण पूरा परिवार मुंबई से गांव पहुंचा था। सुनील की पत्नी अन्नू देवी 32 वर्ष भोर में अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ पास ही स्थित तालाब में छलांग लगा दिया। तालाब की गहराई अधिक होने से चारों की डूबकर मौत हो चुकी थी। घटना स्थल तालाब के किनारे एकजुट लोग मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं में मशगूल रही। पुलिस अधिकारी जांच का विषय बताते रहे। मौके पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, एडिशनल एसपी शुभम अग्रवाल क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्रा, सुरियावा थाना अध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव , दुर्गागंज थाना अध्यक्ष कमल टावरी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।





