अदा की गई अलविदा की नमाज मस्जिदो मे उमड़ी भीड़
गोपीगंज नगर व ग्रामीण क्षेत्रों रमजान माह की आखिरी जुमा (अलविदा) की नमाज सकुशल संपन्न हो गई l गोपीगंज जामा मस्जिद,मदीना मस्जिद,शाही मस्जिद,मुजाहिद मस्जिद,फैजाने मदीना सहित अन्य मस्जिदो मे अकीदत व एहतराम के साथ नमाज अदा की गईl
जामा मस्जिद गोपीगंज मे पेश इमाम हाफ़िज अनिशुल कादरी, मदीना मस्जिद में हाफिज गुलाम मुर्तुजा,शाही मसजिद सराय महाल मे हाफीज मोहम्मद अवैश,मुजाहिद मस्जिद नई बस्ती में पेश इमाम ने नमाज अदा कराईlग्रामीण क्षेत्र जामा मस्जिद चकसहाब मे हाफिज फजल व मौलाना हफीज ,बरजी खुर्द मे मौलाना दिलावर, खानापुर गांधी मे मौलाना फतेह मोहम्मद के इमामत मे अलविदा की नमाज अदा की गईlइसके साथ ही भगवतपुर,गहरपुर, गिराई ,अमवा,लालानगर मे भी अलविदा की नमाज पढ़ी गईl सुरक्षा व्यवस्था के तहत अपर जिला अधिकारी रविद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डा. तेजबीर सिंह ,उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर भान सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात राय,प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ,चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहेl नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई थीl





