बागेश्वर। भारतीय जनता युवा मोर्चा बागेश्वर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह गस्याल जी के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय में कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर “विजय दीप” पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.. जिस प्रदर्शनी को देखने के लिए पूर्व सैनिक युवा आदि लोगों उपस्थित रहे तत्पश्चात भाजपा कार्यालय में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 80 पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने का कार्य किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व आर्मी कैप्टन उमेश राम जी, मुख्य वक्ता पूर्व आर्मी कैप्टन नारायण सिंह जी,दर्जा राज्यमंत्री शिव बिष्ट जी,बागेश्वर विधायक पार्वती दास जी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बलवंत भौरियाल जी, जिला अध्यक्ष भाजपा इंदर सिंह जी, जिला संयोजक सैनिक प्रकोष्ठ धन सिंह बाफिला जी एवं पूर्व सैनिक व भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपक खुल्बे जी ने किया…





