विश्व कल्याण के लिए किया अभिषेक
2100 कमल के पुष्पों से हुआ पांडवानाथ का अभिषेक
गोपीगंज। चकपरौना स्थित पांडवानाथ मंदिर पर विश्व कल्याण के लिए आचार्य द्वारा इक्कीस सौ कमल पुष्पों से सहस्त्र अर्चन और अभिषेक किया गया। आचार्यों ने भगवान शिव का अभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की गई।
इस दौरान आचार्य पण्डित शरद पांडेय राजू ने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व और मानव त्रस्त है। ऐसे में धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना ही व्यक्ति को आपदाओं से निजात दिला सकते हैं।
उन्होंने 2100 कमल पुष्पों से देवाधिदेव भगवान शिव का सहस्त्र पूजन और अभिषेक संपन्न कराया। कहा कि जल्द ही संपूर्ण विश्व में खुशहाली लौटेगी।
इस पूजन में आचार्य शंशाक पाण्डेय, आचार्य दिपक चौबे, आचार्य आनंद शुक्ल सहित अन्य आचार्य मौजूद रहे।





