ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई देशभक्ति भव्य तिरंगा यात्रा।
ज़ैनुल आब्दीन की रिपोर्ट
भदोही नगर में भव्य तिरंगा यात्रा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व। बीजेपी के नेतृत्व में देशभक्ति रैली निकाली गयी जिसकी अध्यक्षता बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा द्वारा की गयी। और तिरंगा यात्रा देशभक्ति रैली निकाली गई और हिंदुस्तान जिंदाबाद हिन्दुस्तान की सेना ज़िंदाबाद भारत माता की जय जैसी नारों से भदोही शहर गुंज उठा भदोही में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा के द्वारा किया गया, जिसमें पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, और अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सम्मान देना था। इस दौरान जनता में जबरदस्त देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
कैसे भदोही की सड़कों पर गूंजा भारत माता की जय। जिसमें भदोही के जिलाध्यक्ष
दीपक मिश्रा, रविंद्र नाथ त्रिपाठी अशोक जायसवाल, नागेंद्र सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता, विनीत बरनवाल, व अन्य गणमान्य लोग मौजुद रहे।





