उत्तर प्रदेश

पुलिस टीम पर पथराव से कई पुलिस कर्मी घायल, नौ नामजद सहित 40 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस टीम पर पथराव से कई पुलिस कर्मी घायल, नौ नामजद सहित 40 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के सुरियावां क्षेत्र में शुक्रवार की रात आई बारात में हुए विवाद में पीआरबी का शीशा तोड़कर पुलिस पर पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। मामले में पुलिस ने शनिवार की रात में नौ नामजद सहित 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के महजूदा गांव में शुक्रवार की रात आई बारात में विवाद हो गया। मामला संज्ञान में आने पर मौके पर पहुंची पुलिस पर नशे में धुत्त मनबढ़ों ने हमला कर दिया। इसमें हेड कांस्टेबल राधेश्याम सहित अन्य दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। नशे में धुत लोगों द्वारा पीआरवी वाहन का शीशा तोड़ दिया गया।पुलिसकर्मी राधेश्याम की तहरीर पर शनिवार की रात में नौ नामजद सहित तीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रात में ही ग्यारह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बताया जाता है कि नगर पंचायत सुरियावां के वार्ड नंबर एक से बारात थाना क्षेत्र के ही महजूदा गांव में गई थी। द्वारचार के समय किसी बात को लेकर बाराती-घराती पक्ष में विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोग शराब के नशे में धुत्त थे। माहौल बिगड़ता देख किसी ने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दे दी। मामला संज्ञान में आते ही पीआरबी की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। बारात में पहुंची पुलिस टीम ने लोगों पक्षों को समझाने का प्रयास किया तो नशे में धुत बाराती व घराती दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। दोनों पक्षों द्वारा किए गए हमले में एक हेड सहित अन्य दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पथराव के बीच पुलिस कर्मी किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग खड़े हुए। घायल कांस्टेबल की तहरीर पर सुरियावां थाने में सुमारू चौहान,गोकुल चौहान,राजा, कल्लू,पप्पू,नान्हक ,रीता,मटरी ,धुमेना देवी नौ नामजद सहित तीस से चालीस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की जा रही हैं, दोषियों को बख्शा नही जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top