उत्तर प्रदेश

शराबी दुल्हे को देखकर दुल्हन भड़क उठी। शादी से किया इनकार

भदोही। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात आई बारात में शराबी दुल्हे को देखकर दुल्हन भड़क उठी। दुल्हन के शादी से इनकार करने से आक्रोशित परिजनों ने बारातियों को बंधक बना लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के फत्तुपुर गांव में बुधवार की रात जौनपुर जनपद के जयराम (मुंगरा) बादशाहपुर से बारात आई थी। बताया जाता है कि द्वारचार के बाद जयमाल की रस्म पूरी की गई। जयमाल के दौरान दूल्हे के मुंह से शराब की बू आ रही थी। जयमाल का काम पूरा होते ही नशा कम हुई तो दूल्हा बारातियों के स्वागत में लगाए गए टेंट के पीछे जाकर गांजा की चीलम लगाकर दम मारने लगा। इसकी भनक किसी तरह लड़की को लग गई। लड़की जयमाल के दौरान एक तरफ अपने भावी पति को शराब के नशे में धूत देख कर वैसे भी विचलित थी कि गांजा का दम मारने की बात सुनकर पूरी तरह भड़क गई, और उसने शराबी दूल्हे के साथ शादी से इनकार कर दिया। लड़की के शादी से इनकार करते ही बारातियों में हड़कंप बच गया। फिर क्या था मानमनौवल का दौर शुरू हो गया लेकिन लड़की किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थी। शादी पर आए खर्च की अदायगी पर अड़े लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता सहित लगभग एक दर्जन बारातियों को बंधक बना लिया।
बताया जाता है कि लड़की के पिता का लगभग आधा दशक पहले निधन हो चुका है। मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण करने वाली विधवा मां पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों की मदद से बेटी की मांग में सिंदूर डलवाकर किसी तरह बिटिया से उत्तीर्ण होना चाहती थी। दूल्हे को शराबी व गजेड़ी होने की जानकारी होते ही मां के पैरों तले से धरती खिसक गई। हालांकि लड़की पक्ष इस शर्त पर अड़ा था कि शादी में आए खर्च की भरपाई के बाद ही बंधक बनाए लोगों को छोड़ा जाएगा। दोनों पक्षों के बीच दिन भर पंचायत का क्रम जारी रहा।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top