उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर स्वयं सहायता समूहों की पहल

स्वतंत्रता दिवस पर स्वयं सहायता समूहों की पहल
*जिलाधिकारी ने सैनिकों और पुलिस कर्मियों को भेजी तिरंगा राखी आभार पत्र भी भेजी।*
भदोही जिले के जिला अधिकारी शैलेश कुमार स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर एक अनूठी पहल की है। उन्होंने देश के सैनिकों और पुलिस कर्मियों को तिरंगा राखी और आभार पत्र भेजें। हर घर तिरंगा अभियान 2025 के अंतर्गत जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और छात्राओं ने विशेष तिरंगा राखी बनाई। इन राखियों को आभार पत्र के साथ डाक विभाग के माध्यम से सैनिक और पुलिस कर्मियों को भेजा गया। जिलाधिकारी द्वारा भेजे गए आभार पत्र में लिखा गया है। की देश की एकता अखंडता सुरक्षा के पावन पर्व रक्षाबंधन और भदोही वासियों की ओर से आपको विशेष सम्मान और शुभाशीर्वाद के साथ ही राखी भेजी जा रही है। आपका त्याग,अदम्य, साहस और निस्वार्थ सेवा हम सभी के लिए गर्व का विषय है। पत्र में आगे लिखा है यह रक्षा सूत्र हमारे विश्वास और अटूट संबंध का प्रतीक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप हमेशा स्वस्थ और उत्साहित रहे । जिला अधिकारी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए तिरंगा राखी और तिरंगे झंडे को जनता में वितरण और बिक्री के लिए बनाया गया है। इस पहल का उद्देश्य हर नागरिक के मन में राष्ट्रीय प्रेम जगाना और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य देश के गौरवशाली इतिहास से लोगों को परिचित कराना और राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध उत्पन्न करना है। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगा राखी बनाने की कार्यशाला और तिरंगा बुनाई की गतिविधियों की भी सराहना की।
भदोही से ज़ैनुल आब्दीन की रिपोर्ट।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top