कार की टक्कर से समाजसेवी की मौत
*दुकान के बाहर हुई घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड ,प्रधानी विवाद से जुड़ा मामला।*
भदोही । भदोही कोतवाली क्षेत्र के धसकरी गांव में कार की टक्कर से समाजसेवी की मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब 9:30 बजे की है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मृतक की पहचान ग्रामीण जन सेवा समिति के प्रबंधक और स्थानीय समाज सेवक कमलकांत दुबे के रूप में हुई है। जब कमल कांत दुबे अपने मकान पर स्थित दुकान का शटर गिरा रहे थे। तभी उन्हें एक अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के तार हाल ही में हुए प्रधान वित्तीय अनियमितता से विवाद से जुड़ी नज़र आ रही है। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय और क्षेत्राधिकार अशोक मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया पुलिस ने रात करीब 11:00 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र विवेक कुमार दुबे के अनुसार हादसे में शामिल आर्टिका कार (UP66AC9839) मेंहीलाल का है। जो ग्राम प्रधान मनीष कुमार यादव के चाचा बताए जा रहे है। जिसका विवाद मेरे मृतक पिता से इसलिए चल रहा था। मेरे पिता प्रधान मनीष कुमार यादव के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओ को लेकर मुखर थे। उन्होंने हाल ही में जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिसके आधार पर 9लाख 7 हज़ार रुपए के गबन के आरोप में डीपीआरओ संजय मिश्रा द्वारा ग्राम प्रधान का खाता फ्रीज कर दिया गया था। पुलिस ने मेही लाल और प्रधान मनीष यादव दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मेहीलाल और प्रधान मनीष यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मृतक के दोनों पुत्रों विवेक कुमार दुबे 32 वर्षीय और विजय कुमार दुबे 34 वर्षिय ने निष्पक्ष जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाई है।