धन्यवाद यात्रा: कांग्रेस विधानसभा वार पहुंचेगी मतदाता के द्वार
भदोही। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को मिले अपार जन समर्थन के बाद कांग्रेस पार्टी के विधानसभा वार धन्यवाद यात्रा कर चौपाल का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार दुबे राजन जी के नेतृत्व में आज बुधवार 12 जून के शाम मे भदोही शहर में किया गया।
इस दौरान पार्टी के शहर कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर मतदाता को धन्यवाद दिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने कहा कि भले ही हम भदोही लोकसभा चुनाव हारे हों लेकिन उत्तर प्रदेश में ज्यादा सीट पर इंडिया गठबंधन चुनाव जीता है, जिससे यूपी में बीजेपी की बड़ी हार हुई है और आगे भी यूपी में बीजेपी को हटाने के लिए युवा, महिला, किसान और सभी वर्ग को ले कर 2027 में भी फिर यूपी विधान सभा मे जितेंगे ।
इसी तरह आगे भी ये कार्यक्रम जनपद के अन्य दोनों विधान सभाओं में 14 जून और 15 जून को मतदाता धन्यवाद यात्रा निकाल कर जनता को धन्यवाद करने जायेंगे।
इस दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी सरकार के तानाशाही रवैये से त्रस्त हो चुकी थी। जनता ने लोकसभा के आम चुनाव में भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देने का काम किया है।
इस अवसर पर करम चंद बिंद, वसीम अंसारी ,राजेश्वर दुबे ,मसूद आलम, महेश मिश्रा, नाजिम अली, स्वालेह अंसारी, हरिश्चंद दुबे, अकबर अंसारी, शमशीर अहमद,मोहम्मद इज़हार, आजाद हुसैन, परवेज अंसारी,शम्शुल हक हाशमी, शक्ति मिश्रा, नितीन सिंह,महफूज आलम, महबूब आलम इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद दूबे व संचालन मुशीर इक़बाल ने किया





