उत्तर प्रदेश

हाई टेंशन करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

 

भदोही। जिले के बरजी गांव में निर्माणाधीन मकान में शुक्रवार को तार जोड़ते समय हाई टेंशन करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के बरजी गांव में निर्माणाधीन मकान मे तार जोड़ते समय करंट लग जाने से आनंद कुमार उपाध्याय रिकंल (21) की मौत हो गई। बताया जाता है कि बरजी गांव निवासी जयकांत उपाध्याय का पुत्र आनंद कुमार सिलवासा मे किसी निजी कंपनी मे काम करता था। एक माह पूर्व वह मकान बनवाने के लिए घर आया था, जिसे आज ही वापस लौटना था। शुक्रवार को अपने निर्माणाधीन मकान की छत पर वह तार जोड़ रहा था कि इसी दौरान करंट की चपेट में आने से अचानक बेहोश हो गया। परिवार के लोग जब तक अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनो को सौंप दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top