डीआईजी ने सुरियांवा थाने का निरीक्षण कर दो महिला सिपाही को पुरष्कृत किया
सुरियांवा।।। पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर आर पी सिंह ने बुधवार को सुरियावां थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान दो महिला सिपाही को नारी सशक्तिकरण में अच्छा कार्य करने पर नगद देकर प्रस्तुत किया।
थाने पर जैसे ही पहुंचे गार्ड ऑफ ऑनर के लिए मौजूद पुलिस कर्मियों की सलामी ना लेकर सीधे कार्यालय में पहुंचे। फिर बाहर निकल कर मेस का निरीक्षण किया। महिला सहायता केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने परिसर में बन रहे पुलिसकर्मियों के लिए नवनिर्मित आवास का अवलोकन किया। तथा कार्यालय में विभिन्न अभिलेखों की गहन रूप से जांच पड़ताल किया। मलखाना, बैरक, आदि स्थानों का निरीक्षण किया। कार्यालय में सभी सब इंस्पेक्टर एवं पुलिस कर्मियों से बारी-बारी से उनके बीट पुस्तिका का निरीक्षण किया। थाने की साफ सफाई पर संतुष्ट नजर आए। उन्होंने इंस्पेक्टर को थाने पर आए फरियादियों से नम्रता पूर्वक बात करके उनकी समस्या का निदान करने को कहा। छोटी-छोटी समस्या आने पर पुलिस को हर समय चौकस रहना चाहिए। अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करें। इस दौरान डीआईजी में महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान करने पर महिला पुलिसकर्मी राधा यादव को₹2500 एवं गरिमा यादव को₹500 नगद देकर पुरष्कृत किया। मौके पर एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकार अजय कुमार चौहान तथा थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।





