उत्तराखण्ड

ददन पाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।

उत्तराखण्ड । ददन पाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पी०टी०सी० नरेन्द्रनगर एवं श्री दिग्विजय सिंह परिहार, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस दूरसंचार के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आज दिनांक 29 अगस्त, 2025 को पुलिस मुख्यालय, देहरादून स्थित सभागार में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में श्री दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड, श्री वी0 मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री ए0पी0 अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान वक्ताओं द्वारा श्री ददन पाल एवं श्री दिग्विजय सिंह परिहार जी की चार दशकों से अधिक की सेवा यात्रा का उल्लेख करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ योगदान, नेतृत्व क्षमता एवं अनुकरणीय कार्यशैली की भूरि-भूरि सराहना की गई। सभी ने अपेक्षा व्यक्त की कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ उत्तराखण्ड पुलिस को भविष्य में भी मिलता रहेगा।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने अपने सम्बोधन में कहा कि “सेवानिवृत्ति पर जा रहे वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने दीर्घ सेवा काल के दौरान उत्तराखण्ड पुलिस संगठन को उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुशासन एवं कार्यकुशलता प्रदान की। इनके बहुमूल्य अनुभव, मार्गदर्शन एवं कार्यशैली संगठन के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन से भविष्य में भी बल को दिशा मिलती रहेगी।

मैं उत्तराखण्ड पुलिस परिवार की ओर से दोनों अधिकारियों को इनके समर्पित सेवाकाल के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूँ और इनके आगामी जीवन के लिए सुख, स्वास्थ्य व सक्रियता से परिपूर्ण भविष्य की मंगलकामनाएँ करता हूँ।”

श्री ददन पाल एवं श्री दिग्विजय सिंह परिहार ने भी समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग, समर्थन एवं कर्मठता के कारण ही वे अपने उत्तरदायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सके।

समारोह के अंत में पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा श्री ददन पाल एवं श्री दिग्विजय सिंह परिहार को एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया।

सेवा विवरण श्री ददन पाल
श्री ददन पाल जी का जन्म 21 अगस्त 1965 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ। उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश बोर्ड से प्राप्त की और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में परास्नातक की उपाधि अर्जित की। श्री ददन पाल का चयन वर्ष 1991 में प्रांतीय पुलिस सेवा में हुआ था। उन्होंने मिर्जापुर वाराणसी, सोनभद्र, गाजियाबाद, पीटीसी मुरादाबाद, सीतापुर जनपदों में विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। भारतीय पुलिस सेवा में इंडक्शन के पश्चात उन्हें वर्ष 2009 बैच आवंटित हुआ। उन्होंने पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, GRP, सेनानायक 31 एवं 40वीं वाहिनी पी०ए०सी० आदि पदों पर कार्य किया।

वर्ष 2023 में वे पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए और वर्तमान में पुलिस उपमहानिरीक्षक, पी०टी०सी० नरेन्द्रनगर के पद पर कार्यरत हैं।
भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवा के लिए उन्हें वर्ष 2015 में पुलिस पदक एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए वर्ष 2021 में राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

सेवा विवरण श्री दिग्विजय सिंह परिहार
श्री दिग्विजय सिंह परिहार का जन्म 08 अगस्त 1965 को उत्तराखण्ड के बागेश्वर में हुआ। वर्ष 1988 में इनका रेडियो केन्द्र अधिकारी के पद पर चयन हुआ। वर्ष 2018 में वे सहायक रेडियो अधिकारी / पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने हरिद्वार, रेडियो मुख्यालय लखनऊ उ०प्र०, संचार मुख्यालय, नैनीताल, संचार मुख्यालय, डायल-112/ई०आर०एस०एस० केन्द्र, देहरादून में विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवा के लिए उन्हें वर्ष 2021 में पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

#UttarakhandPolice

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top