जिला कारागार का निरीक्षण बंदियों से समस्याएं जानी, विधिक सहायता की जानकारी दी।
भदोही।भदोही जिला कारागार ज्ञानपुर में विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव तरूणिमा पांडेय ने निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जिला न्यायाधीश और विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अखिलेश दुबे के मार्गदर्शन में हुआ। निरीक्षण के दौरान विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पांडेय ने बंदियों से उनकी समस्याओ और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को नि:शुल्क सरकारी अधिवक्ताओं की सेवाओं में बारे में बताया। जेल में स्थित प्रिजन लीगल एंड क्लिनिक का भी निरीक्षण किया। पांडेय ने महिला बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें कानूनी सलाह दी। उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान की जानकारी भी साझा की। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक अभिषेक सिंह के साथ चीफ़, डिप्टी और असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिकारी मौजूद रहे।
भदोही से जैनुल आब्दीन की रिपोर्ट।





