बेमेल है विपक्षी गठबंधनःदयाशंकर
मोदी सरकार के नीतियों को सराह रही है जनता
फोटो-पत्रकारों से वार्ता करते प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र
भदोही। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा है कि भाजपा के केंद्र में रही दस साल की सरकार में भारत विश्व मंच पर मजबूती के साथ आगे बढ़ा है। एक तरफ जहां भ्रष्टाचार और उसमें सलिप्त लोगो के खिलाफ कड़े कदम उठाये गये। वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार और उसमें शामिल विपक्षी दल अनर्गल प्रलाप कर रहे है। कहा कि 2014 के पहले भारत दुनिया में अर्थ व्यवस्था के क्षेत्र में 11वें नम्बर पर था वहीं आज मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यो के फल स्वरूप 5वें नम्बर पर पहुंच चुका है। आने वाले 2047 तक भारतको विकासित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा है। वह निश्चित रूप से सफल होगा। उन्होंने विपक्षी गठबंधन को बेमेल गठबंधन बताते हुए कहा कि विपक्ष के गठबंधन में आपसी तालमेल कहीं से भी नहीं है। कहा कि मोदीजी ने जो भी गारंटी दी, वह पूरा हुआ। चाहे कश्मीर में धारा 370 का मामला हो या आतंकवाद का सब पर कड़े प्रहार किये गये। मुस्लिम महिलाओं को उनका हक और अधिकार दिलाया गया। कहा कि उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा सीटों में सभी पर भाजपा अपना परचम फहराने जा रही है। विपक्ष के नेता देश की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किये, लेकिन हमारी सरकार ने जनता का भरोश और विश्वास जीतने का काम किया। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था एक नंबर पर आज है। इसके पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं हो पाई है, वह जल्द ही घोषित कर दी जायेगी। प्रेसवार्ता में काशी प्रांत मंत्री आशीष सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, विधान सभा भदोही संयोजक अशोक जायसवाल, जयकुमार सिंह, मनीष पांडेय, लालता सोनकर आदि लोग मौजूद रहे।





