उत्तराखण्ड

देशभक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक है तिरंगा यात्रा। शिव सिंह बिष्ट

देशभक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक है तिरंगा यात्रा

उत्तराखंड। बागेश्वर(गरुड़) आयोजित ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ में हज़ारों की संख्या में हजारों देश भक्तों ने सम्मिलित होकर खुद गौरव की अनुभूति की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा आपरेशन सिंधुर की शानदार सफलता के बाद उत्सव मनाने के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए। इस दौरान विधायक पार्वती दास ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य व पराक्रम को नमन करने का तिरंगा उत्सव यात्रा एक पावन अवसर है। जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत कर इस यात्रा को देश के प्रति समर्पित होने का दंभ भरकर अविस्मरणीय बना दिया।
मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में आज भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में सक्षम है। हमारी सेना पहले से कहीं अधिक सशक्त, सजग और आधुनिक संसाधनों से लैस है, अब हमारे दुश्मन भी यह जानते हैं कि ये नया भारत है और इसके खिलाफ किया गया कोई भी काम दुष्मनी के अस्तित्व विनाश का कारण बन सकता है। यह यात्रा हमारे वीर सैनिकों के सम्मान व आन-बान-शान को समर्पित है।इस मौके पर जिला पंचायत प्रशासक बसंती देव, प्रभा गढ़िया,हेमा बिष्ट,घनश्याम जोशी,अंकित जोशी,सुनील दोसाद,आदि लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top