उत्तर प्रदेश

भारतीय सेना के सम्मान में इंटर कालेज से निकाली गई तिरंगा यात्रा।

भारतीय सेना के सम्मान में इंटर कालेज से निकाली गई तिरंगा यात्रा।

भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का अभिवादन करने लिए भदोही की जनता के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी की द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई,गोपीगंज पड़ाव स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज खेल मैदान से निकाली गई तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए मीरजापुर मोड़ स्थित शहीद स्मारक पहुची जहा यात्रा का समापन करते हुए स्मारक माल्यार्पण कर अमर शहीदो को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।

शुक्रवार को सांयकाल भारतीय सेना के सम्मान में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।डीजे पर बज रहे देश भक्ति गीत के साथ भारत माता का जयकारा लगाते हुए निकले लोग नगर का भ्रमण करते हुए शहीद तिराहा पहुचे। जहा स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया,सांसद डा. विनोद कुमार बिंद ने कहा कि यह यात्रा सेना के शौर्य, बलिदान और समर्पण को नमन करने का प्रयास है।उन्होंने लोगों से देश की एकता और अखंडता के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। विधायक विपुल दुबे ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया, जिन्होंने सेना को खुली छूट दी। सिराज अख्तर ने कहा कि यह नया भारत है, जो किसी से नहीं डरता। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा,पूर्व सांसद गोरखनाथ पाण्डेय, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिराज अख्तर, पालिका अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता,ज्ञानपुर पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम दास गुप्ता,पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद दास गुप्ता,अखिलेन्द्र सिंह बघेल,नवीन मिश्रा,कृष्ण कुमार खटाई,सपना दुबे, अश्विनी अग्रवाल, मोहित उमर, श्रीकांत जायसवाल,विरेद्र पांडेय, इजहार खान समेत अन्य लोगों ने हाथों में तिरंगा और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के पोस्टर लिए हुए चल रहे थे।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top