गांव चलो अभियान घर घर पहुचे भाजपा कार्यकर्ता सरकार की गिनाई उपलब्धियां
भदोही। गांव चलो अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर मे भ्रमण कियाl
गुरुवार को सायंकाल गोपीगंज नगर मे राष्ट्रीय राजमार्ग पर भ्रमण करते हुए घर घर पहुंचे कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी,केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ की जानकारी देते हुए सरकार की उपलब्धियां बताईl कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के उत्थान के लिये कार्य कर रही हैl एक बार फिर केंद्र में मजबूत सरकार के लिए पार्टी को समर्थन देने का आह्वान कियाlइस मौके पर शहनवाज मोनू फारुकी,विनोद जायसवाल कल्लू गुप्ता,सुरेश कौशल आदि लोग रहेl





