वैज्ञानिक से बने उप जिलाधिकारी का घर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
सुरियांवा।। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कौड़र निवासी पवन कुमार यादव का उप जिलाधिकारी के पद पर चयन होने पर शनिवार को गांव में पहुंचने पर भब्य स्वागत लोगों ने किया।
श्री यादव ने दिल्ली मैं वर्तमान समय में रक्षा अनुसंधान संगठन नाभिकीय संस्थान में कार्यरत हैं शनिवार को दिल्ली से ट्रेन से जैसे ही सुरियावा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे सैकड़ो की संख्या में लोग डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए जुलूस के रूप में घर पहुंचे जहां पर लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया। घर पहुंचने पर जश्न मनाया गया। लोकतंत्र रक्षक सेनानी घनश्याम उपाध्याय, राधेश्याम दुबे, जय चंद्र यादव, बृजेश सिंह, दीपक उपाध्याय, पूर्णमासी उपाध्याय, आदि लोगों ने अंग वस्त्रम एवं फूल माला पहना कर स्वागत किया। साथ ही पिता शीतला प्रसाद यादव को भी बधाई दी।





