उत्तर प्रदेश

खेत में चरी काटते समय युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास ,शोर मचाने पर भागा।

भदोही। भदोही के सुरियावा थाना क्षेत्र में 14 जुलाई 2025 को एक गर्भवती महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला खेत में चरी काट रही थी ।इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा उसने महिला को अकेला पाकर छेड़खानी की और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए आरोपी युवक वहां से भाग निकला। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार ऐसी हरकतें कर चुका है। लेकिन लोकलज्जा के कारण वह शिकायत नहीं कर पाई। पीड़िता ने सुरियावा थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाइ है। घटना के बाद से महिला डरी और सहमी हुई है।

भदोही से जैनुल आब्दीन की रिपोर्ट।

Ad Ad Ad Ad Ad

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top