उत्तर प्रदेश

महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई प्राण प्रतिष्ठा।

*चौरी दानू पट्टी में श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना*
महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई प्राण प्रतिष्ठा।

भदोही। चौरी के दानू पट्टी में श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना के अवसर पर पूजा यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
पीले वस्त्र धारण कर महिलाएं सिर पर कलश लेकर भक्ति गीत गाती हुए चली। यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए नवनिर्मित मंदिर पर समाप्त हुई। विद्वान पंडितो ने वैदिक मंत्रोच्चार के भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा की।
इस दौरान कार्यक्रम में श्याम मोहन दुबे,त्रिलोकी नाथ दुबे , बनमाली दुबे, मिठाई लाल दुबे, राजमणि दुबे ,श्री प्रकाश तिवारी, भोलानाथ दुबे, सूर्यकांत दुबे बूंदें तिवारी, मनीष दुबे पवन दुबे , उमेश दुबे, राकेश दुबे ,राज कुमार दुबे सहित अनेक युवक एवं महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।

Most Popular

Get in touch - Email: [email protected]

About Us

“यूपी न्यूज़ 31” देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद!

To Top